Sagar-स्वास्थ्य सुविधाओं के हाल बुरे,पूर्व मंत्री ने सरकार पर साधा निशाना,अस्पताल में मरीज परेशान !

 

सागर में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के हाल बुरे हैं। सरकारी अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं रहते, तो जिम्मेदार भी अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे हैं। यही नहीं मासूम बच्ची जिसे रैबीज का इंजेक्शन लगना था उसके परिजन भी स्वास्थ्य सुविधाओं से परेशान होते दिखे। समय पर इलाज न मिलने से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह सभी आरोप कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने लगाए हैं।

 

 

 

 

दरअसल वह मकरोनिया स्थित सामुदायिक अस्पताल की हकीकत जानने पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें कई सारी खामियां मिली जिस पर उन्होंने भाजपा सरकार को दोषी ठहराया साथ ही उप मुख्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राजेन्द्र शुक्ल को इसका जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार के जिले की अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

 

 

 

 

आरोप है की सागर के नरयावली विधानसभा अन्तर्गत सामुदायिक अस्पताल मकरोनिया में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव और लगातार बरती जा रही अनियमितताओं, अव्यवस्थाओं की शिकायतें मिलने पर कांग्रेस के प्रतिनिधी मंडल के साथ मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर अस्पताल वहां की हकीकत जानी, साथ ही अस्पताल में मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।

 

 

 

जहां मौके पर कोई भी ड्यूटी डॉक्टर और जिम्मेदार अमला मौजूद नहीं था। कई मरीज इलाज के लिए डॉक्टरों के आने का इंतजार करते मिले। इसी दौरान गंभीरिया निवासी अभिषेक ठाकुर की मासूम बच्ची को कुत्ते के काटने से उसे रेबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचें परिजनों ने उन्हें बताया कि बच्ची को इंजेक्शन लगवाने पिछले 2 घंटे से यहां परेशान हो रहे हैं लेकिन यहां कोई भी जिम्मेदार ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं है। इस पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने मौके से ही CMHO डॉक्टर ममता तिमोरी को फोन पर सूचना दी। और अव्यवस्थाओं से अवगत कराया। साथ ही मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की बात कही। जिसके बाद मासूम बच्ची को इलाज मिल सका।

 

 

 

 

मकरोनिया सामुदायिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का आभाव है। लगातार बरती जा रही अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं को लेकर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा की
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के प्रभार के जिले की मकरोनिया अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है कई सारी अनियमितताएं हैं। जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा की अगर मकरोनिया समेत जिले भर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं किया गया तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है।--------


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.