Sagar - गोपाल भार्गव का सरकारी बंगला बना सेवा आश्रम, मुख्यमंत्री ने किया विशेष कक्ष का लोकार्पण

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव के स्वामी दयानंद नगर, भोपाल स्थित निवास पहुंचकर मुलाकात की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भार्गव परिवार द्वारा बाल हृदय रोगियों की उपचार सहायता के लिए गठित किए गए वेदिका फाउंडेशन के विशेष कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने भार्गव द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से प्रभावित नागरिकों की सहायता के लिए संचालित सेवा कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा गोपाल भार्गव अनेक वर्ष से सेवा के इस संकल्प को पूरा करने में लगे हैं। ये सेवा कार्य एक उत्कृष्ट एवं अनुकरणीय मॉडल है।

 

 

 

पीड़ित लोगों की सहायता पावन कार्य है। सागर जिले से आने वाले रोगियों के राजधानी में समुचित उपचार की चिंता वे करते आ रहे हैं। इस क्रम में 70 बेड की व्यवस्था विकसित की गई है। रोगियों और उनके देखरेख करने वाले परिवार के सदस्यों के लिए भोजन और आवास का प्रबंध किया गया है, जो सराहनीय है।

 

 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उपचार के लिए भोपाल आए नागरिकों से भेंट कर उनका हालचाल जाना। पूर्व मंत्री भार्गव के निवास पर एक सुसज्जित बाल भवन भी विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कक्ष और रहवास एवं रसोई की व्यवस्थाओं को भी देखा और सराहा भी।


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.