कांग्रेस विधायक के युवतियों-महिलाओं को लेकर दिए बयान से संगठन ने किया किनारा,हो सकती है कार्यवाई !
कांग्रेस विधायक के युवतियों-महिलाओं को लेकर दिए बयान से संगठन ने किया किनारा,हो सकती है कार्यवाई !
कांग्रेस नेता और विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर एक तरफ जहां भाजपा लगातार उन पर हमलावर बनी हुई है। सीएम मोहन यादव ने उन्हें पार्टी से हटाने की बात की तो वहीं कांग्रेस संगठन ने बरैया के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस पार्टी का कहना है की यह उनका व्यक्तित्व बयान हो सकता है इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
दरअसल कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के विवादित बयान को लेकर सियासी गलियारों में बहस छिड़ गई है एक तरफ़ जहां हिंदू संगठन और भाजपा फूल सिंह बरैया का जमकर विरोध कर रहे है। वहीं अब माना जा रहा है की अब कांग्रेस संगठन भी उन पर एक्शन ले सकता है। इसको लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत बयान है कांग्रेस इससे सहमति नहीं रखती, गंदा काम एक मानसिक सोच होती है। कोई जाती धर्म देख कर गंदा काम नहीं होता, व्यक्तिगत नहीं यह अपराधी प्रवत्ति के लोग करते हैं। उन्होंने कहा की ख़ूबसूरती आंखों में बसती है। हर बच्चा अपने माँ-बाप के लिए सबसे सुंदर होता है। धर्म ग्रंथों में ऐसा कहीं नहीं लिखा है। जो विकृत मानसिकता वाले लोग हैं। उनके जो परिणाम हैं उसकी वजह से गंदा काम होता है। कांग्रेस के संगठन प्रभारी संजय कामले ने कहा की अगर कोई शिकायत मिलती है तो पार्टी में अनुशासन समिति है। जो एक्शन लेगी।------
--
हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का एक और बयान सामने आया। जिसमें उनका कहना है की जिस बयान को लेकर उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। वह उनका स्वयं का बयान नहीं है। वह बयान हरिमोहन झा साहब का है। जो बिहार में दर्शनशास्त्र के एचओडी रह चुके हैं। उन्होंने उस कथन को केवल एक संदर्भ में कोट किया था। वह खुद उस बयान से सहमत नहीं हैं