Sagar-देवरी नपा अध्यक्ष की किस्मत ईवीएम में कैद, 21 जनवरी को होगी मतगणना

 

सागर जिले की देवरी नगर पालिका अध्यक्ष को पद से वापस बुलाने के लिए सोमवार 19 जनवरी को मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुआ। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान की चुनावी तैयारी पूरी की गई थी। 19 जनवरी को भरी कुर्सी और खाली कुर्सी के लिए मतदाताओं ने ईवीएम मशीन का बटन दबाकर मतदान किया। 15 वार्डों के लिए 30 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 69.29 प्रतिशत मतदान हुआ। एसडीएम मुनव्वर खान ने बताया कि आज हुए मतदान में 7242 पुरुष एवं 6095 महिला मतदाताओं ने अपना मतदान किया। इस प्रकार कुल 13,337 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नियुक्त प्रेक्षक भी लगातार निरीक्षण करते रहे।

 

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप जी. आर. के निर्देश पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश रावत, रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मुनव्वर खान तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंहा लगातार मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मॉनिटर करते रहे। रिटर्निंग अधिकारी मुनव्वर खान ने बताया कि मतगणना 21 जनवरी को प्रातः 8:00 बजे से नेहरू कॉलेज, देवरी में शुरू होगी।


By - sagar tv news
19-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.