Sagar- इंदौर दूषित जल मामले में CM का पुतला दहन करने पहुंची NSUI कार्यकर्ताओं को वाटर कैनन से खदेड़ा

 

इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों का मामला सामने आने के बाद से ही लगातार प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे है, और सागर nsui को इसकी अब जाकर याद आई है, जिसको लेकर कालीचरण चौराहे पर विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया,

प्रदर्शन के दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही के कारण इंदौर में दूषित पानी की आपूर्ति हुई, जिससे कई लोगों की जान चली गई, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला दहन करने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने समय रहते पुतला छीन लिया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

पुलिस की कार्रवाई के बाद भी NSUI कार्यकर्ताओं ने कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रखा। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।


By - sagar tv news
20-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.