Sagar- किन्नरों की पंचायत में बड़ा फैसला, रानी किन्नर का किया बहिष्कार, SP के पास पहुंचे

 

सागर के इतवारी टोरी स्थित रंगमहल में मस्जिद बनाने और किन्नरों का इस्लामिकरण के आरोपों के बाद किन्नर समाज रानी के खिलाफ खड़ा हो गया। सोमवार को माथे पर त्रिपुंड और पीला तिलक लगाकर, जय महाकाल के नारे लगाते सभी किन्नर नजर आए। उधर किन्नर महापंचायत ने आरोप लगाने वाली किन्नर रानी ठाकुर का समाज से बहिष्कार कर दिया।

 


मध्य प्रदेश में किन्नर जिहाद और हिन्दू किन्नर का जबरन धर्मांतरण व गोमांस खिलाने का मामला मानव अधिकार आयोग तक पहुंचा है। किन्नर रानी ठाकुर ने अपने चेले की मौत के बाद सागर में किन्नर गुरु किरण नायक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने इसकी शिकायत आयोग में की है। इधर मामले में किन्नर पंचायत ने उन्हें किन्नर समाज से वहिष्कृत करने का फरमान जारी किया है।

 

दरअसल सागर में किन्नरों के बीच चल रहे आपसी विवाद को लेकर सोमवार को रंग महल में किन्नर पंचायत का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में किन्नर सागर पहुंचे। और इस पंचायत में सभी किन्नरों ने एक बड़ा निर्णय लिया जिसमें किन्नर समाज की गुरु धर्मांतरण के आरोप लगाने और समाज की छवि खराब की वजह से बहिष्कृत कर दिया गया है

 


पंचायत में विवाद के सभी बिंदुओं पर चर्चा करने के बाद सभी किन्नर रैली के रूप में एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। समाज के लोगों ने अपनी साथी किन्नर रानी ठाकुर द्वारा लगाए गए धर्म परिवर्तन के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

 

 


By - sagar tv news
20-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.