सागर- एक ही रात में तीन मंदिरों के ताले टूटे, लाखों के जेवरात ले उड़े बदमाश

 

सागर जिले के नरयावली थाना अंतर्गत क्षेत्र में इन दिनों अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। बेखौफ बदमाश लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। ताजा मामला सोमवार–मंगलवार की दरमियानी रात का है, जब एक ही रात में तीन धार्मिक मंदिरों को चोरों ने निशाना बनाकर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने ग्राम सेमरा लहरिया, रूपऊ बरोदिया और लुहर्रा स्थित मंदिरों के ताले तोड़कर चोरी की कोशिश की।

 

 

 

ग्राम सेमरा लहरिया के श्री देव राम जानकी रमण मंदिर में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। फरियादी राजकुमार यादव ने नरयावली थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि चोर मंदिर का ताला तोड़कर राम दरबार से चांदी के तीन मुकुट, तीन छोटे छत्र, एक बड़ा छत्र, मंगलसूत्र, कानों के कुंडल और नाक की नथनी चोरी कर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 5 लाख रुपए आंकी जा रही है।

 

 

 

 

इसी तरह ग्राम रूपऊ बरोदिया में देवी माता के मंदिर को भी चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर के पुजारी जयप्रकाश बिल्थरे ने बताया कि सुबह मंदिर पहुंचने पर ताला टूटा मिला और देवी माता के सिर से करीब ढाई सौ ग्राम वजनी चांदी का मुकुट गायब था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। वहीं ग्राम लुहर्रा में भी चोरों ने माता मंदिर का ताला तोड़ा, लेकिन ग्रामीणों के जागने से चोर वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो सके।

 

 

 

चिंताजनक बात यह है कि पिछले दो महीनों में नरयावली थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर पाली, किशनपुरा माता मंदिर समेत अब तक पांच मंदिरों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी मामले में खुलासा नहीं कर पाई है। लगातार हिंदू धार्मिक स्थलों को निशाना बनाए जाने से क्षेत्र में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि नरयावली थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर तत्काल सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि क्षेत्र की अमन-शांति बनी रहे और चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।


By - sagar tv news
21-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.