Sagar - देवरी में 19 साल बाद दोहराया इतिहास, 1200 वोटों से चुनाव जीती नहीं अलकेश जैन, BJP की किरकरी

 

सागर जिले की देवरी नगर पालिका की जनता ने 19 साल बाद इतिहास को दोहराते हुए भरी कुर्सी को चुनाव में जिताया है यानी कि वर्तमान में नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ही अब इस पद पर बनी रहेगी, चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अध्यक्ष के समर्थकों में खासा उत्साह है जबकि पिछले साल राजनीतिक समीकरणों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने इन्हें निष्कासित कर दिया था एक तरफ भरी कुर्सी के लिए नेहा अलकेश जैन जोर लगाए हुए थे तो दूसरी तरफ खाली कुर्सी को जितने यहां के 13 पार्षद और भाजपा विधायक खुलकर समर्थन में थे.

 

 

 

 

यहां पर लंबे समय से पार्षदों और अध्यक्ष के बीच में खींचतान चल रही थी, इसी के चलते नगर पालिका के पार्षद एकजुट होकर आप विश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे जिसकी प्रक्रिया होने के बाद 19 जनवरी को खाली कुर्सी भरी कुर्सी के तहत यहां पर मतदान किया गया था जिसकी 21 जनवरी यानी की बुधवार को मतगणना की गई,

 

 

 

 

जिसमें वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन करीब 1197 वोटो से जीत हासिल की है, चुनाव में नगर पालिका की जनता ने पुरानी अध्यक्ष को ही पसंद किया है, देवरी में 19 साल बाद ऐसा हुआ है इसके पहले 2007 में भी खाली कुर्सी भरी कुर्सी के तहत चुनाव किया गया था जिसमें भरी कुर्सी के लिए तत्कालीन अध्यक्ष ने जीत हासिल की थी


वही चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नगर पालिका में भाजपा जनप्रतिनिधियों की भी जमकर किरकिरी हो रही है


By - sagar tv news
21-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.