Sagar - देवरी चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम आने के बाद ऐतिहासिक विजय जुलूस, भावुक हुई नेहा जैन

 

सागर के देवरी में नगरपालिका चुनाव में चौंकाने वालें नतीजे सामने आए हैं। जहां भाजपा से निष्कासित नेहा अलकेश जैन को जनता ने साथ दिया है। चुनाव के दौरान जनता का काफी बहुमत मिला और 1198 वोट से जीत दर्ज की है। परिणाम घोषित होने के बाद नेहा जैन के समर्थकों में भी खूब उत्साह देखा गया, नेहा जैन का कॉलेज परिसर से नगर में विजय जुलूस निकाला गया विजय जुलूस में देवरी की जनता का अपार जन सैलाब दिखाई दिया, जीत के बाद अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन भावुक नजर आईं। समर्थकों के बीच झूमते हुए भी वे लगातार हाथ जोड़कर जनता का आभार प्रकट करती रहीं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखा जाएगा और नगर का विकास कार्य निरंतर जारी रहेगा।

 

 

 

 

जीत की खुशी में नगर में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो कॉलेज परिषद से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा। जुलूस में पंडित विनीत पटेरिया सहित बड़ी संख्या में नागरिक और समर्थक मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत से अध्यक्ष का अभिनंदन किया गया। समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनी रही, ताकि शांति एवं व्यवस्था कायम रहे। कुल मिलाकर, देवरी नगर पालिका के इस चुनाव में जनता ने स्पष्ट संदेश देते हुए पूर्ण बहुमत से अपना फैसला सुनाया और भरी कुर्सी के पक्ष में मुहर लगाई।

 

 

 

 


बता दें कि देवरी नगर पालिका में अध्यक्ष पद को लेकर हुए खाली कुर्सी–भरी कुर्सी चुनाव का परिणाम सामने आ गया है। मतदाताओं ने भरी कुर्सी के पक्ष में स्पष्ट बहुमत देकर वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन पर अपना भरोसा कायम रखा। चुनाव परिणामों के अनुसार भरी कुर्सी के पक्ष में 7,283 वोट पड़े, जबकि खाली कुर्सी के विपक्ष में 6,085 वोट दर्ज किए गए। परिणाम घोषित होते ही नगर में उत्साह का माहौल बन गया। जीत के उपरांत देवरी की एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी मुनव्वर खान ने अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन को विधिवत विजय प्रमाण पत्र सौंपा।


By - sagar tv news
21-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.