6 माह बाद बड़ी सफलता, ज्वेलरी शॉप चोरी का खुलासा, डेढ़ करोड़ के जेवरात बरामद

 

एमपी के शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में 6 माह पहले हुई सनसनीखेज ज्वेलरी चोरी के मामले में पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। कड़ी मेहनत, तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद पुलिस ने करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत के चांदी के आभूषण बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

 

दरअसल, कोलारस कस्बे में रहने वाले गिरीश जैन की सोने-चांदी की दुकान में करीब 6 महीने पहले अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर दुकान से 50 से 60 किलो चांदी सहित सोने के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए थे। खास बात यह थी कि ज्वेलरी दुकान में ग्राहकों के गिरवी रखे गए आभूषण भी मौजूद थे, जिससे चोरी की कुल कीमत काफी ज्यादा हो गई थी। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था और व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी गई थी।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। 6 महीने तक चली मशक्कत, मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आखिरकार आरोपियों तक पहुंच बना ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन रावत और उसकी एक महिला साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं, जिन्हें विधिवत जब्त कर लिया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और लंबे समय तक पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि अभी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस खुलासे के बाद ज्वेलरी व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच अभी जारी है।


By - sagar tv news
21-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.