Sagar- ट्रांसफार्मर की में बिजली के तार जोड़ रहे दो बच्चो के पिता के साथ बड़ी अनहोनी |SAGAR TV NEWS|
सागर के खुरई शहरी थाना क्षेत्र में दो बच्चो के पिता की करेंट लगने से उसकी जान चली गई, ये दुखद घटना खजरा हरचंद गांव की है जहां घर की लाईट बंद होने से ट्रासंफार्मर के पास तार जोड़ते समय करंट लग गया था जिससे युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना में जान गंवाने वाले युवक के भाई देवेंद्र अहिरवार ने बताया कि घर की लाईट डिम हो रही थी तभी उसका छोटा भाई छोटू अहिरवार घर से करीब 150 मीटर की दूरी पर स्थित ट्रांसफार्मर के पास बिजली के तार देखने के लिए गया हुआ था कि तार सही जुड़े हुए हैं या नहीं तभी
वहां उसे करंट लग गया और वह वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों की सूचना पर हम लोग वहां पहुंचे और उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। भाई ने बताया कि उसका भाई मजदूरी का काम करता है और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं अब उनका पालन पोषण कौन करेगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।