अब आवारा कुत्तों को भगाएंगे शिक्षक, प्रिंसिपल बने नोडल अधिकारी, जाने अजब गजब मामला !

 


अब आवारा कुत्तों को भगाएंगे शिक्षक, प्रिंसिपल बने नोडल अधिकारी, जाने अजब गजब मामला !

 

 


स्कूलों में आवारा कुत्तों की निगरानी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा जारी किया गया एक आदेश पुरे एमपी में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि छतरपुर में में प्राचार्य और प्रधानाध्यापक को तैनाती के आदेश दिए हैं. जिसमे विद्यालय परिसर में आवारा कुत्तो का प्रवेश रोकने के लिए ये आदेश जारी किया गया है. आदेश में कहा गया है "विद्यालय स्तर पर एक दल का गठन किया जाए, जो प्रतिदिन स्ट्रीट डॉग्स की मॉनिटरिंग करेगा

 

 


छतरपुर जिले के सरकारी स्कूलों में जब बच्चे मिडडे मील लेते हैं तब स्ट्रीट डॉग्स आ जाते हैं. स्ट्रीट डॉग्स कई बार बच्चों पर हमला कर देते हैं. इससे स्कूलों में बच्चे दहशत में रहते हैं. देखने में आया कि गौरिहार जनपद की शाला कंदैला में जब बच्चे दोपहर का भोजन करते हैं तो उनके खाने के पास डॉग्स का डेरा लगा रहता है. डॉग्स से बच्चो की सुरक्षा बनी रहे, इसके लिए छतरपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने ये आदेश जारी किया है.

 

 

 

ये आदेश छतरपुर जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के लिए लागू होगा. जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पांडे का कहना है "इस कदम से बच्चों के साथ होने वाली किसी भी घटना को टाला जा सकता है. आदेश में साफ लिखा है "स्ट्रीट डॉग्स स्कूल परिसर में घूमने से बच्चों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है." इसी आशंका को देखते हुए विद्यालय प्रमुखों को विशेष सतर्कता बरतने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

 

 


By - sagar tv news
22-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.