Sagar- घर के बाहर फोरव्हीलहर पार्क करने वाले सावधान, आधी रात नकाबपोशों ने की तोड़फोड़ |SAGAR TV NEWS|
सागर शहर में चाकूबाजी कटरबाजी चोरी लूट तोड़फोड़ की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है अपराधी बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, अब ऐसा ही मामला कोतवाली क्षेत्र के नमक मंडी से सामने आया है जहां घर के बाहर खड़ी व्यापारी की एक फोर व्हीलर में नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ कर दी, घटना सामने आते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में तीन बदमाश कार में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
जानकारी के अनुसार, व्यापारी वीरू साहू निवासी नमक मंडी सागर घर के अंदर वाहन पार्किंग करने की सुविधा नहीं होने के कारण घर के सामने सड़क किनारे अपनी कार पार्क करते हैं। रोजाना की तरह मंगलवार रात वह घर पहुंचे और सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर दी। जिसके बाद वे घर में चले गए। दूसरे दिन उन्होंने देखा तो कार के शीशे टूटे हुए थे। गाड़ी में तोड़फोड़ की गई थी। वारदात सामने आते ही व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जांच शुरू की।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। कैमरे में तीन बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधकर आते हुए दिख रहे है, जिनके हाथों में डंडे है। वह दौड़कर आए और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। तोड़फोड़ करने के बाद बदमाश मौके से भाग गए। घटना रात करीब 12 बजे की है। कोतवाली पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।