Sagar- सरकारी नौकरी लगाने वाला ऐतिहासिक मंदिर, बसंत पंचमी से लगेगा भव्य मेला, राई की भी प्रस्तुति

 

सागर में एक अनोखा शिव मंदिर है, ढाना के पास बने इस ऐतिहासिक शिव मंदिर को पटनेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण मराठा शासन काल में रानी लक्ष्मी बाई खेर ने कराया था। यहां स्थापित शिवलिंग स्वयंभू हैं। पूरे इलाके में इसे सिद्ध स्थान कहा जाता है। मान्यता है कि मंदिर में सेवा करने वाले की सरकारी नौकरी लग जाती है। लोग यूं ही यह बात नहीं कहते, तथ्य भी इसकी तस्दीक करते हैं। छोटे से गांव ढाना के 200 से ज्यादा लोग सरकारी नौकरियों में हैं। इनमें से ज्यादातर या तो पुलिस विभाग में हैं या टीचर हैं।

 


सागर- रेहली रोड पर स्थित पटनेश्वर धाम में बसंत पंचमी उत्सव मेले का आयोजन 23- 29 जनवरी तक किया जा रहा है । लगभग एक सदी से इस ऐतिहासिक मेले का आयोजन हो रहा है। शिव समिति इसका आयोजन करती है। इस वर्ष मेले में धार्मिक कार्यक्रम के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। स्थानीय विधायक गोपाल भार्गव का विशेष सहयोग , तमाम ग्राम , क्षेत्रवासियों का सहयोग से इसका आयोजन हो रहा है

 

इस वर्ष मेले में श्री रुद्र महायज्ञ पंचकुंडीय , रुद्री निर्माण, शिव सहस्त्रार्चन 25 जनवरी । अखंड राम नाम संकीर्तन सप्त दिवसीय भी होगा ।इसके साथ ही संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे .26 जनवरी को देश भक्ति एवं लोक नृत्य कार्यक्रम होंगे , 27 जनवरी को प्रसिद्ध लोक गीत गायक जय सिंह राजा अपनी प्रस्तुति देंगे , 28 जनवरी को लोक नृत्य राई का कार्यक्रम होगा, 29 जनवरी को सुप्रसिद्ध भजन गायिका संजू बघेल अपनी प्रस्तुती देंगी।व ।मेले में दुकानदारों को बिजली, पानी व अन्य सुविधाएं समिति द्वारा की गई है। 29 जनवरी को यज्ञ पूर्णाहुति व भंडारा प्रसादी वितरण होगा।

 

 


By - Sagar tv news
22-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.