Sagar - Hit & Run चाचा भतीजे के साथ अनहोनी, कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे सागर

 

सागर में नेशनल हाइवे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा। गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार कार रौंदते हुए चली गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतक मालथौन के डबडेरा गांव के रहने वाले हैं। एक कार्यक्रम में सागर आ रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस टोल प्लाजा और अन्य जगह से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है

 

 

 

देर रात तक कार की पहचान नहीं हो सकी। हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया। कैंट पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

कैंट थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि मालथौन थाना क्षेत्र के डबडेरा गांव निवासी शैलेंद्र आदिवासी और उसके चाचा मलखान आदिवासी मोटर साइकिल से एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सदर आ रहे थे। भोजपुरा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी और कार सवार तेजी से भाग निकले। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। मौके से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल मिला

 

 

 

 


चाचा -भतीजे को टक्कर मारने वाली कार तेज रफ्तार से मालथौन की तरफ भागी थी। नेशनल हाईवे पर कई ब्लैक स्पॉट हैं। लोगों ने अपने-अपने हिसाब से सड़क को फोरलेन से जोड़ लिया है। खासकर फोरलेन के आसपास के गांवों तक पहुंचने के लिए फोरलेन से रोड कनेक्ट कर ली है। इन्हीं ब्लैक स्पॉट को खत्म करने के लिए अंडरब्रिज का काम चल रहा है। इस कार्य में देरी के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। डायवर्सन को लेकर निर्माण एजेंसी द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।


By - sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.