Sagar - नेक्सा शोरूम कर्मचारी को चाकू मारा, पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जुलूस निकाला |SAGAR TV|

 

सागर के बहेरिया थाना क्षेत्र में मकर संक्रांति के दिन चाकू बाजी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है इतना ही नहीं आम लोगों के मन से इनका खौफ खत्म करने के लिए जुलूस भी निकाला बता दें कि 15 जनवरी की शाम करीब 5:30 बजे श्री रुद्राक्ष धाम मंदिर चौराहा पर नेक्सा शोरूम में कार्यरत कर्मचारी करण रजक से अज्ञात बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे।

 

 

 

पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर करण रजक को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके बाद घायल के इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था, सूचना मिलने के बाद बहरिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी पुलिस के द्वारा यहां पर जांच की गई और फिर संदिग्ध व्यक्ति पकड़े थे जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया

 

 

 

घटना के बाद बहेरिया पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सभी आरोपियों की पहचान कर ली। गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है किया, एक नाबालिग शामिल है, जबकि एक आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया।

 

 

 

 

उल्लेखनीय है आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को रजक समाज के लोगों ने नरयावली विधायक प्रदीप लारिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की थी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी।


By - sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.