Sagar- हॉस्पिटल नहीं, क्राइम स्पॉट बना BMC!, 5 दिन में चौथी घटना ने उड़ाए होश |SAGAR TV NEWS|
बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है, जहां बीते कुछ दिनों में लगातार सामने आई घटनाओं ने पूरे सुरक्षा तंत्र की पोल खोल दी है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि अब बीएमसी का परिसर न तो मरीजों के लिए सुरक्षित बचा है और न ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों व छात्रों के लिए।
पिछले महज पांच दिनों के भीतर एक के बाद एक गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। शुरुआत हुई ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा कर्मी पर चाकू से जानलेवा हमले से। इसके बाद दिनदहाड़े एक पैरामेडिकल छात्रा की स्कूटी चोरी हो गई, जिसने सुरक्षा व्यवस्था की निष्क्रियता को उजागर कर दिया। अब ताजा मामला बीएमसी परिसर स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में बड़ी चोरी का सामने आया है।
गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब तीन बजे, एक अज्ञात चोर ने मंदिर परिसर में घुसकर पूरी तैयारी के साथ घटना को अंजाम दिया। चोर ने सुरक्षा गार्डो की आंखों में धूल झोंकते हुए मंदिर में बेखौफ होकर दान पेटी तोड़ी और उसमें रखी एक लाख रुपये से अधिक की दान राशि लेकर फरार हो गया।
सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ और दान पेटी उलटी पड़ी मिली। इसके बाद गोपालगंज थाने को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और साइबर टीम को भी बुलाया गया। थाना प्रभारी व सीएसपी कश्यप ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन लगातार हो रही वारदातों ने बीएमसी परिसर की सुरक्षा पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि कॉलेज की सुरक्षा के लिए हाइट्स कंपनी के जरिए सौ से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद चाकूबाजी, चोरी और मंदिर में सेंध जैसी घटनाएं सामना रही है