अचानक सागर के थाने पहुंचा नाइजीरिया का युवक, फिर यह निकला माजरा ! |SAGAR TV NEWS|

 

नाइजीरिया का रहने वाला एक छात्र अचानक सागर जिले के राहतगढ़ थाने पहुँच गया। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया की आखिर युवक यहां क्यों आया है। लेकिन जब उसने बताया की वो अपना UPI आईडी का होल्ड हटवाने आया है तब कहीं पुलिस पूरा मामला समझ पाई। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों राहतगढ़ इलाके के मरदानपुर गांव निवासी प्रताप राजपूत ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। की कुछ दिनों पहले उसके बैंक अकाउंट से 95 हजार रूपये गायब हो गये हैं। जिस पर पुलिस ने यह मामला साइबर सेल को सौंप दिया। साइबर सेल ने जांच पड़ताल की तो इस साइबर ठगी की कुछ राशि नाइजीरिया मूल के मोहम्मद ताहिर अब्दुल्ला उम्र 20 साल के खाते में जाना पाया गया। जिसके चलते सेंट्रल एजेंसी ने ताहिर की यूपीआई आईडी पर होल्ड करवा दिया।

 

 

गौरतलब है कि ताहिर अब्दुल्ला नाइजीरिया का निवासी है। जो वर्तमान में भारत के हिमाचल प्रदेश के शिमला की बाराह यूनिवर्सिटी से फॉर्मेसी का कोर्स कर रहा है। जब उसके खाते से ट्रांजेक्शन होना बंद हुआ तो उसने बैंक से संपर्क किया। जिस पर बैंक ने बताया की सागर जिले के राहतगढ़ थाने से संपर्क करो। तब वह शुक्रवार को राहतगढ़ थाने आया और अपनी यूपीआई डी पर लगे होल्ड के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जिस पर राहतगढ़ पुलिस ने उस छात्र से जरुरी जानकारी लेकर उसे सागर साइबर सेल भेज दिया। जहां सागर एडिशनल एसपी संजीव उईके ने जांच पडताल के बाद अब्दुल्ला के खाते पर लगे होल्ड को अलग करवाने की प्रोसिस की। वहीं राहतगढ़ थाने में युवक के पहुँचने के दौरान थाना स्टाफ ने उसका भरपूर सहयोग किया।

 

 


By - Sagar tv news
23-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.