दूषित पानी का एक और मामला, 10 लोग अस्पताल में भर्ती, आनन-फानन में पहुंचे कलेक्टर
दूषित पानी का एक और मामला, 10 लोग अस्पताल में भर्ती, आनन-फानन में पहुंचे कलेक्टर
एमपी के इंदौर का दूषित पानी कांड का मामला अभी थमा भी नहीं था की इंदौर के ही महू इलाके से एक और मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जहाँ पूरा प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। पट्टी बाजार और चन्दर मार्ग इलाके में दूषित पेयजल से करीब 10 लोग बीमार हुए जो अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि अन्य मरीजों का घर पर इलाज जारी है। इस बात की सूचना मिलते ही कलेक्टर शिवम वर्मा देर रात महू पहुंचे थे, शुक्रवार को भी उन्होंने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार सैंपलिंग और सर्वे का काम कर रही है। वही नगर परिषद की टीम ने उस लीकेज के पॉइंट को भी ढूंढ लिया जहां पानी पाइप लाइन में मिक्स हो रहा था। बताया गया की महू के पट्टी बाजार और चन्दर मार्ग क्षेत्र में दूषित पेयजल से रोग फैलने की आशंका के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। कलेक्टर शिवम वर्मा ने महू पहुंचे और अस्पताल जाकर भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वहीं दोबारा महू पहुंचकर कलेक्टर ने प्रभावित इलाकों के रहवासियों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लिया। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार दोनों क्षेत्रों में सैंपलिंग कर रही हैं।
सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग का अमला मौके पर मौजूद है। इंदौर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी महू भेजी जा रही है। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सभी मरीजों का बढ़िया और जरुरी इलाज मिले। साथ ही महू कैंट बोर्ड को पानी की गुणवत्ता जांचने और क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
कलेक्टर के मुताबिक क्षेत्र में सर्वे शुरू कर दिया गया है। जिन लोगों में बीमारी के लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें तुरंत इलाज मुहैया कराया जाएगा। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। फिलहाल किसी भी मरीज की स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है।
मामले में प्रशासन ने पूरे इलाज की बात कही थी लेकिन आरोप है की अस्पताल द्वारा मरीजों और परिजनों से जांच और दवाओं के नाम पर पैसे मांगे जा रहे हैं। हालांकि प्रशासन पूरे मामले पर नज़र बनाये हुए हैं।--------