सागर में SP रहे अभिषेक तिवारी का इस्तीफा, शाहपुर में दीवार गिरने के मामले में हटाये गए थे
सागर में 2 साल पहले एसपी के रूप में पदस्थ रहे मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने वीआरएस लेते हुए केंद्र और राज्य सरकार को जानकारी दी है. अभिषेक तिवारी 2 साल पहले मध्य प्रदेश से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ हैं. फिलहाल वह नेशनल टेक्नोलॉजी रिसर्च आर्गेनाईजेशन में पदस्थ है. मध्य प्रदेश के बालाघाट सागर जिले में पुलिस अधीक्षक के तौर पर सेवाएं दे चुके हैं.
अभिषेक तिवारी के इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताए जा रहे हैं. इस्तीफा मंजूर होने के बाद वह कोई नया काम देखेंगे, लेकिन आखिर क्या कारण है कि अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दे दिया. यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है. फिलहाल पुलिस के कई अधिकारियों ने अभिषेक तिवारी के इस्तीफा दिए जाने पर पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि निजी कार्यों का हवाला देते हुए आईपीएस अभिषेक तिवारी ने इस्तीफा दिया है. कई विशेष कार्यों के लिए उन्हें बड़े पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है.
दिल्ली में फिलहाल जिस एजेंसी में वह पदस्थ है. वह नेशनल सिक्योरिटी एजेंसी के अंतर्गत आता है. वह 2 सालों से दिल्ली में पदस्थ हैं. मध्य प्रदेश में बेहतर कामकाज के लिए उन्हें दो बार प्रेसिडेंट मेडल भी मिल चुका है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में कई बार विशेष कार्यों के लिए राज्य सरकार सम्मानित भी कर चुकी है.