दो गुटों कहासुनी बस स्टैंड पर तो ड़ फो ड़ आगजनी; 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील
दो गुटों कहासुनी बस स्टैंड पर तो ड़ फो ड़ आगजनी; 5 आरोपी गिरफ्तार, पूरा कस्बा पुलिस छावनी में तब्दील
एमपी के उज्जैन जिले के तराना कस्बे में गुरुवार शाम उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब दो गुटों के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक टकराव में बदल गई। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ के साथ-साथ आगजनी की घटनाएं भी सामने आईं। उपद्रवियों ने बस स्टैंड को निशाना बनाते हुए वहां खड़ी 11 यात्री बसों में तोड़फोड़ की, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में विश्व हिंदू परिषद के एक प्रचारक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुरुआत में दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन कुछ ही देर में लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर और उनके साथी रजत ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। दोनों को पहले तराना अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें उज्जैन रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है।
मारपीट की खबर फैलते ही कस्बे का माहौल तनावपूर्ण हो गया। शाम के समय कुछ असा
माजिक तत्वों ने बस स्टैंड पर पथराव शुरू कर दिया और बसों में जमकर तोड़फोड़ की। कुछ स्थानों पर आग लगाए जाने की भी सूचना मिली, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। सोशल मीडिया पर घटना के वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस और प्रशासन ने मोर्चा संभाला। इलाके में सात थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
इधर, घटना के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में तराना थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद हालात कुछ हद तक शांत हुए। एडिशनल एसपी गुरु प्रसाद पाराशर ने बताया कि घायलों की हालत अब स्थिर है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर शेष आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी सख्त नजर रखी जा रही है। फिलहाल तराना में शांति बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।