जबरन शादी से टूटी तो युवती पहुंची वाटर फॉल, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने बचाई जान

 

एमपी के रीवा के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पूर्वा फॉल्स पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने रेलिंग पार कर जान देने की कोशिश की। सेमरिया थाना क्षेत्र स्थित इस वाटर फॉल पर युवती पत्थरों के आखिरी छोर तक पहुंच गई थी। नीचे गहरी खाई और तेज बहाव को देख वहां मौजूद सैलानियों की सांसें थम गईं। हर कोई बस यही दुआ कर रहा था कि किसी तरह युवती की जान बच जाए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवती अचानक रेलिंग लांघकर डेंजर जोन में चली गई। कुछ ही पलों में यह खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सेमरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थिति बेहद नाजुक थी, क्योंकि युवती किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं थी।

 

 

 

 

पुलिस की पूछताछ और समझाइश में युवती ने बताया कि उसका एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है, लेकिन परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ कहीं और शादी तय कर दी है। इसी बात से आहत होकर उसने ये फैसला कर लिया। युवती का कहना था कि वह मानसिक दबाव में थी और खुद को बेहद अकेला महसूस कर रही थी। करीब ढाई घंटे तक पुलिस, स्थानीय लोगों और महिला पुलिसकर्मियों ने संयम और धैर्य के साथ युवती को समझाने की कोशिश की। हर शब्द बेहद संभलकर बोला जा रहा था, ताकि युवती और ज्यादा उत्तेजित न हो। आखिरकार लंबी मशक्कत के बाद युवती मान गई और सुरक्षित तरीके से वापस लाई गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

 

 

 

 

 

एडिशनल एसपी आरती सिंह ने बताया कि युवती पूरी तरह सुरक्षित है। प्रारंभिक काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आगे भी काउंसलिंग कराई जाएगी ताकि वह मानसिक रूप से मजबूत हो सके और कोई गलत कदम न उठाए। इस घटना ने एक बार फिर समाज में जबरन शादी और युवाओं पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को उजागर किया है। पुलिस की सूझबूझ और संवेदनशीलता ने एक अनमोल जिंदगी बचा ली, लेकिन यह सवाल भी छोड़ गई कि क्या आज भी युवाओं की भावनाओं को समझना हम सीख पाए हैं?


By - sagar tv news
24-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.