Sagar- दोस्त के साथ जंगल गई थी युवती, पीछे से आ गए दो लड़के फिर भागी भागी पहुंची थाने

 

सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र अंतर्गत नीम घाटी के पास एक युवती के साथ सामूहिक रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 24 वर्षीय युवती अपने परिचित युवक के साथ नीम घाटी क्षेत्र में घूमने गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद दो युवकों की नजर उन पर पड़ी। आरोप है कि दोनों बदमाशों ने युवती के साथ आए युवक के साथ मारपीट की और उसे मौके से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने युवती के साथ गंदी की घटना को अंजाम दिया।

 

 

 

 

घटना के बाद युवती किसी तरह वहां से बचकर सड़क तक पहुंची और मदद के लिए शोर मचाया। सूचना मिलते ही गौरझामर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने कुछ ही समय में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम रानू और सुंदर बताए जा रहे हैं, जो गौरझामर थाना क्षेत्र के ही निवासी हैं। एडिशनल एसपी लोकेश सिन्हा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे आरोपी शीघ्र गिरफ्त में आ गए।

 

 

 


पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपियों का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


By - sagar tv news
24-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.