उपाधियां पाकर ख़ुशी से खिल उठे छात्रों के चेहरे, 46 छात्रों को मिला गोल्ड मैडल
जब मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कॉलेज के छात्रों को उपाधियाँ प्रदान की तो छात्रों के चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। डिग्री पाकर उनमें एक लग ही उत्साह को मिला। मौका था एमपी के छतरपुर स्थित महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में दीक्षांत समारोह के भव्य आयोजन का, जिसमें राज्यपाल मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वसंत पंचमी के पावन मौके पर पांचवे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय के कुल 278 मेधावी छात्र-छात्राओं को अलग-अलग उपाधियों से सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह की शुरुआत दीक्षांत शोभा यात्रा से हुई। इस दौरान 278 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। इनमें से सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाले 46 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया, जबकि 19 शोधार्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई।
इस दौरान राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं गोल्ड मेडल हासिल करने वालों में एमएससी जूलॉजी विभाग के छात्र अभिषेक लाल ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया। समारोह में विद्यार्थियों और उनके परिजनों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।
इसको लेकर विश्वविद्यालय के कुलगुरु राकेश सिंह कुशवाहा ने बताया की सभी कर्मचारियों से लेकर सभी प्रोफेसर और अन्य स्टाफ की बदौलत गरिमापूर्ण आयोजन हुआ। उन्होंने कहा की पहली बार रिसर्च के क्षेत्र में 19 छात्रों को उपाधियाँ दी गयी हैं।