Sagar - ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान रनवे से नीचे उतरा, फोटो-वीडियो वायरल, प्रबंधन ने क्या बताया
सागर के ढाना हवाई पट्टी पर संचालित चाइम्स एविएशन अकादमी का एक ट्रेनी विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से नीचे उतरने के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के समय विमान में एक पायलट था, जो पूरी तरह सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में विमान को भी कोई खास नुकसान नहीं हुआ है। घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है। वहीं मामले को लेकर चाइम्स एविएशन के लोकल एडमिन राहुल शर्मा से बात की तो उनका कहना है कि इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है।
चाइम्स एविएशन अकादमी का एक ट्रेनी एयर क्राफ्ट 10 दिसंबर को भी लैंडिंग के दौरान जमीन से टकराकर क्रैश होते-होते बचा था। लैंडिंग के दौरान ब्रेकहार्ड लगे और प्रेशर से प्लेन फिसलकर रनवे से नीचे उतर गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दुर्घटना के पहले ट्रेनी पायलेट ने 2 बार लैंडिंग करने की कोशिश की थी, लेकिन अचानक टेकऑफ किया और तीसरी बार में एयरक्राफ्ट जमीन से टकराकर अनियंत्रित हुआ और रनवे से नीचे उतर गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पायलट विमान से खुद ही उतरकर दौड़ लगाता दिखा था।
बता दें कि दाना हवाई पट्टी पर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भी सर्वे कार्य किया जा रहा है संबंधित कंपनियों के अधिकारियों ने भी यहां का निरीक्षण किया है और कुछ जरूरी बिंदुओं पर जिला प्रशासन से जानकारी मांगी गई है अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में यहां पर वर्ल्ड क्लास एयरपोर्ट बनने की संभावनाएं हैं 400 करोड़ की लागत से इसका विस्तार किया जाना है जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा की गई