सागर- अब खुद अपनी साइकिल से स्कूल पहुंचेगे बच्चे, निःशुल्क साइकिल पाकर खुश हुए छात्र-छात्रा

 

जब स्कूल के बच्चों को निःशुल्क साइकिलें मिली तो उन्हें पाकर उनके चेहरे ख़ुशी से खिल उठे। सागर जिले के बंडा में छात्र छात्राओं को साइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बंडा विधायक वीरेंद्र लम्बरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। दरअसल राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बंडा नगर के सरकारी सांदीपनी स्कूल में निःशुल्क साईकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह थे। उन्होंने कहा की 2008 से राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही हैं। सरकारी संदीपनी स्कूल से निकले छात्र-छात्राएं आज हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। वहीं इसके बाद विधायक ने छात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की।

 

गौरतलब है की राष्ट्रीय बालिका दिवस भारत में हर साल 24 जनवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास, भारत सरकार ने 2008 में की थी। इस दिन कई और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी को लेकर स्कूल में साइकिल वितरण किया गया।


By - sagar tv news
24-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.