लाल परेड मैदान पर फुल ड्रेस रिहर्सल , DGP मकवाना की मौजूदगी में डमी अतिथि ने ली परेड की सलामी

 

मध्य प्रदेश में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और भव्यता के साथ मनाने की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल में परेड, सलामी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियों का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया, जिससे 26 जनवरी के मुख्य समारोह की झलक नजर आई।

 

फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की मौजूदगी में सातवीं बटालियन के प्रधान आरक्षक राजमणि सिंह बघेल ने प्रतीक स्वरूप मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। उन्होंने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली। हर्ष फायर के बीच पुलिस बैंड ने निरीक्षक सुनील कटारे के निर्देशन में राष्ट्रगान “जन गण मन” की मधुर धुन बजाई, जिससे पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।

 

रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि के संदेश का प्रतीकात्मक वाचन भी किया गया। इसके बाद आकर्षक संयुक्त परेड निकाली गई, जिसमें 23 टुकड़ियों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ ने किया, जबकि परेड टू आईसी का दायित्व एसडीओपी सैलाना, रतलाम नीलम बघेल ने निभाया। संयुक्त परेड में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, अश्वारोही दल, श्वान दस्ता सहित विभिन्न सुरक्षा बलों की टुकड़ियां शामिल रहीं। डीजीपी कैलाश मकवाना ने परेड और समारोह की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

संयुक्त परेड के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी फाइनल रिहर्सल की गई। सागर पब्लिक स्कूल कटारा एक्सटेंशन के 150 विद्यार्थियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” थीम पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं सेंट पॉल कोएड स्कूल, आनंद नगर के 200 विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। इसके अलावा पांच शासकीय स्कूलों के 160 विद्यार्थियों ने वीर-बेटियों की गाथा पर आधारित नृत्य से दर्शकों का मन मोह लिया। मध्य प्रदेश के लोकनृत्य—बधाई, गणगौर और मटकी—की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

 

इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश के 23 विभागों की झांकियां शामिल होंगी, जिनमें “विरासत से विकास” और “विजन 2047” की झलक दिखाई देगी। पहली बार मंडी बोर्ड की झांकी भी लाल परेड मैदान में आकर्षण का केंद्र रहेगी। कुल मिलाकर फुल ड्रेस रिहर्सल ने यह स्पष्ट कर दिया कि मध्य प्रदेश 77वें गणतंत्र दिवस के भव्य आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार है।

 


By - Sagar tv news
24-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.