सागर में लगातार चोरियां, एक के बाद एक 7 दुकानों के टूटे ताले, CCTV में कैद हुआ चोर |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले में चोरों में पुलिस का खौफ नज़र नहीं आ रहा है एक तरफ जहाँ लगातार क्राइम की घटनाएं दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं तो वहीं लगातार चोरियों की वारदातें भी बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस चोरी की घटनाएं रोकने में नाकाफी साबित हो रही है। चोरों ने एक बार फिर पुलिस की मुसीबत बढ़ाते हुए एक नहीं, दो नहीं बल्कि सात दुकानों को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें सागर जिले के बंडा थाना इलाके से सामने आई हैं। जानकारी के मुताबिक बंडा सागर रोड मुख्य मार्ग पर बनी दुकानों पर हुई चोरी की घटनाएं हुई हैं।

 

जहाँ पर चोरों ने एक के बाद एक 7 दुकानों में चोरी की और मौके से चम्पत हो गए। बताया जा रहा है की चोरी की घटनाओं को रात करीब एक बजे से लेकर 4 बजे के बीच अंजाम दिया गया है। दुकान में चोरी करते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है हालांकि वीडियो में उसका चेहरा साफ़ नज़र नहीं आ रहा है। लेकिन तस्वीरों में देखा जा सकता है की चोर दुकान में घुसता है ड्रॉज में रखी हुई नगदी समेत लैपटॉप लेकर वहां से चम्पत हो जाता है।

 

जानकारी के मुताबिक बंडा सागर रोड मुख्य मार्ग पर बनी 7 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। जिनमें दो कियोस्क दुकान के अलावा सात दुकानों के ताले तोड़े गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। वहीं पीड़ित दुकानदारों ने बंडा थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू की है।--------

 


मामले में कियोस्क संचालक ने बताया की चोर 50 हजार रूपये नगद और लैपटॉप चुरा ले गए हैं।
वहीं अन्य दुकानदार शुभम लोधी ने बताया की ड्रॉज में करीब 53 हजार रूपये रखे हुए थे जो चोरी चले गए गए हैं तो एक और दुकानदार ने बताया की उसकी दुकान से भी कैश और अन्य सामान की चोरी हुई है।

 

 


By - Sagar tv news
25-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.