सागर में शराब दुकान हटाने सड़कों पर उतरी महिलाएं पूर्ण शराबबंदी की मांग

 

समाज में फसाद की जड़ शराब को माना जाता है। शराब पीने से इंसान न सिर्फ खुद की दुर्गति करता है बल्कि परिवार भी तबाह हो जाते हैं। अब सागर में एक बार फिर से शराब दुकान को हटाए जाने की मांग जोड़ पकड़ रही है। इसी को लेकर सागर के तिली तिगड्डे के पास महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। और शराब दुकान को हटाने की बात कही। महिलाओं ने तिली बाघराज वार्ड की शराब दुकान हटाने और पूर्ण शराबबन्दी की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इसी को लेकर स्थानीय तिली तिगड्डे पर आम नागरिकों ने शराब दुकान हटाने, पूर्ण शराबबंदी लागू करने की मांग की। इस दौरान युवा और महिलाएं अपने हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिनमें कई सारे स्लोगन लिखे थे। जिनमें शराब नहीं शिक्षा और रोजगार दो, शहर के अंदर से शराब दुकानें हटाई जाएं, अश्लीलता अपसंस्कृति पर रोक लगाओ समेत कई सारे स्लोगन लिख कर सभी ने अपनी बात रखी। शराब दुकान के सामने ही महिलाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया।


दरअसल इसको लेकर बताया गया की शराब दुकान से रहवासी परेशान हैं। शराबियों के कारण महिलाओं और बच्चियों का निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत शराब दुकान हटाने की मांग की है। वहीं ऐसा भी आरोप लगाया गया की सरकार रोजगार, शिक्षा को खत्म कर रही है। लेकिन शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है।


मिली जानकारी के मुताबिक अगर जल्द ही शराब दुकान नहीं हटाई जाती है। तो फरवरी महीने में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया जाएगा।


By - sagar tv news
25-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.