Sagar - बस स्टैंड पर तांडव देख सहम गए लोग, आधा घंटे पुलिस को ढूंढते रहे लोग!
सागर जिले के गढ़ाकोटा बस स्टैंड पर दो गुट आपस मे भिड़ गए, लगभग आधा घंटे तक दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़े रहे और उपद्रव चलता रहा, बाद में यह दोनों पक्ष से थाने भी पहुंचे थे लेकिन बिना रिपोर्ट दर्ज कारण वापस लौट आए बताया जा रहा कि कुआं में काम करने को लेकर विवाद हुआ था जिसमें रिश्ते के चाचा भतीजे बस स्टैंड पर ही लड़ बैठे थे.
लेकिन बस स्टैंड जैसे संवेदनशील और भीड़ वाले स्थान पर इतनी देर उपद्रव चलता रहा लेकिन एक भी पुलिस कर्मी दिखाई नही दिया, यह है पुलिस की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर रहा है बस स्टैंड पर मौजूद लोगो ने इस झगड़े का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में वायरल है, जानकारी के अनुसार ये दोनों पक्ष गढ़ाकोटा के ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले नट समुदाय के लोग है,यह वीडियो गढ़ाकोटा बस स्टैंड का हैं