सागर- वंदे मातरम चौक पर भारत माता की भव्य प्रतिमा का लोकार्पण, स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश

 

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत सागर शहर को स्वच्छ, सुंदर और प्रेरणादायी बनाने की दिशा में नगर निगम सागर लगातार नए नवाचार कर रहा है। इसी कड़ी में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अंबेडकर वार्ड में नव-निर्मित “वंदे मातरम चौक” का भव्य लोकार्पण मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा किया गया। चौक पर स्थापित भारत माता की आकर्षक और दिव्य प्रतिमा ने कार्यक्रम में मौजूद हर नागरिक का मन मोह लिया। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भारत माता की प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि यह प्रतिमा केवल सौंदर्य का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता के प्रति प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

 

उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। वंदे मातरम चौक जैसे सौंदर्यीकृत स्थल न केवल शहर की पहचान को नई ऊंचाई देते हैं, बल्कि लोगों के मन में देशभक्ति और स्वच्छ जीवनशैली के प्रति जागरूकता भी पैदा करते हैं। उन्होंने नगर निगम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सागर शहर स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है।

 

कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र जैन, महापौर संगीता सुशील तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, निगम आयुक्त राजकुमार खत्री सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य सागर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित शहर बनाना है। चौराहों का सौंदर्यीकरण इसी दिशा में एक अहम कदम है, जिससे शहर की छवि और नागरिकों का जुड़ाव मजबूत होता है।

 

नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों का चरणबद्ध सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। जो स्थान कभी कचरे के ब्लैक स्पॉट के रूप में जाने जाते थे, आज उन्हें आकर्षक और प्रेरणादायी स्थलों में बदला जा रहा है। वंदे मातरम चौक इसका जीवंत उदाहरण है। कार्यक्रम के अंत में नागरिकों ने नगर निगम की इस पहल की खुले दिल से सराहना की और सागर को स्वच्छता में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।

 

 


By - Sagar tv news
26-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.