देवरी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे युवा

 

राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देवरी नगर में कर्तव्य, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश देती भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन कर्तव्य ग्रुप के तत्वाधान में किया गया। यात्रा का शुभारंभ शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहा तक पहुंची।

 

तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति के गीत गाए और भारत माता की जय के जयघोष लगाए। यात्रा के दौरान युवाओं में जोश, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिले। पूरे नगर का वातावरण देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता से ओतप्रोत नजर आया। नगरवासियों द्वारा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सात्विक पांडे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अलकेश जैन, सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के संचालक अश्वनी पांडे सहित कर्तव्य ग्रुप के सदस्य, युवा वर्ग एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस अवसर पर आयोजकों ने युवाओं से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों के निर्वहन, देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान बनाए रखने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय मूल्यों से जुड़ने और देशप्रेम की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।


By - sagar tv news
26-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.