Sagar- शाहगढ़ में विधायक और थाना प्रभारी ने किया ध्वजवंदन, देखिए गणतंत्र दिवस की तस्वीरें
पूरे देश में गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है चारों तरफ देशभक्ति का माहौल है छोटी-छोटी तंग गलियों से लेकर शहर की मुख्य सड़कों तक लोग तिरंगे के रंग में और उसकी धुन में रंगे हुए नजर आ रहे हैं ऐसे ही सागर जिले में भी बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में इसको लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया
ऐसे ही गणतंत्र दिवस का पर्व शाहगढ़ में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, पुलिस थाना शाहगढ़ में थाना प्रभारी संदीप खरे ने ध्वजारोहण किया और पुलिस बल ने सलामी दी, इसके बाद रेंज ऑफिस शाहगढ़ में रेंजर सर्वेश सोनी ने ध्वजा रोहण किया, इसके बाद तहसील ग्राउंड स्टेडियम में बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष मनीष यादव, नगर परिषद अध्यक्ष राधा बाबूलाल खटीक ने ध्वजारोहण किया, इसके बाद मध्यप्रदेश गान, के बाद स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसे उपस्थित लोगों ने बहुत सराहा। सुनील तिवारी