स्कूटी समेत ड्रेनेज के गहरे गड्ढे में उतरी युवती, ठेकदार की लापरवाही उजागर !
ठेकदार की लापरवाही की वजह से एक युवती की जान पर बन आई। जहां ड्रेनेज लाइन बदलने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में रात के समय एक्टिवा सवार युवती गिर गई। और गड्ढे में गिरते ही बेसुध हो गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत युवती को गड्ढे से बाहर निकाला और निजी अस्पताल पहुंचाया। रात होने से युवती को गड्ढा ठीक से दिखाई नहीं दिया जिससे वह हादसे का शिकार हो गयी। अगर ठेकदार द्वारा बैरिकेटिंग की गयी होती तो शायद घटना होने से बच जाती। घटना इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र के स्कीम नंबर 51 इलाके की है। जहां ड्रेनेज लाइन बदलने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में एक्टिवा सवार युवती गिर गई।
मिली जानकारी के मुताबिक सड़क पर ड्रेनेज लाइन के लिए बड़ा गड्ढा खोदा गया था। लेकिन हैरानी की बात यह है कि ठेकेदार द्वारा मौके पर किसी भी तरह की बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या संकेतक नहीं लगाए गए थे। अंधेरे और अव्यवस्थित सड़क के चलते एक्टिवा सवार युवती को गड्ढा नजर नहीं आया और वह सीधे उसमें जा गिरी। वहीं ऐसी भी जानकारी है की इस इलाके में पहले भी कई बार हादसे होते-होते बचे हैं। बावजूद इसके जिम्मेदारों ने अब तक कोई सबक नहीं लिया। हादसे की सूचना मिलने पर एरोड्रम थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। गनीमत की बात ये है की युवती के साथ बड़ी अनहोनी नहीं हुई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निकालकर तत्काल अस्पताल भेजा जिससे उसे समय पर इलाज मिल गया। हालांकि घटना के बाद लोगों में आक्रोश पनप गया और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की गयी।--------