क्रांति गौंड के परिवार में डबल खुशियां,ड्रीम कार खरीदी पिता की वर्दी भी वापिस मिली |SAGAR TV NEWS|

 

कहते हैं की जिस चीज को चाहो, एक न एक दिन वह मिलकर ही रहती है। लेकिन अपने सपनों को पूरा करने पूरे जूनून और मेहनत के साथ जुटना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बुंदेलखंड की बेटी क्रान्ति गौंड के साथ भी हो रहा है। छतरपुर जिले के घुवारा की रहने वाली इंटरनेशनल महिला क्रिकेटर क्रांति के परिवार में इन दिनों खुशियों का माहौल है। एक तरफ जहां क्रांति ने अपनी ड्रीम कार महिंद्रा थार खरीदकर अपना सपना पूरा किया। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता मुन्नालाल गौंड़ की करीब 14 साल बाद पुलिस सेवा में वापसी हुई है।

 

उन्हें वापस पुलिस की वर्दी मिली है। क्रांति ने बीते 24 जनवरी को गाड़ी खरीदी। उन्होंने बताया कि थार उनकी ड्रीम कार थी, जिसे हासिल करने के बाद वह बेहद खुश हैं। क्रांति के मुताबिक आने वाले समय में उनकी अगली ख्वाहिश BMW कार खरीदने की है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान बना चुकी क्रांति लगातार आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रही हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनती जा रही हैं।

 

 

24 जनवरी का दिन क्रांति के पिता मुन्नालाल गौंड़ के लिए भी खास रहा। उन्होंने इसी दिन पुलिस लाइन छतरपुर में आमद देकर दोबारा नौकरी ज्वॉइन की। 25 जनवरी को वे सागर वर्दी लेने के लिए रवाना हुए। इस बात की पुष्टि करते हुए एडिशनल एसपी आदित्य पटले ने बताया कि इंटरनेशनल खिलाड़ी क्रांति गौंड़ के पिता मुन्नालाल गौंड़ ने 24 जनवरी को पुलिस लाइन में आमद दी। अब वे ऑन रिकॉर्ड उसी तारीख से सेवा में ज्वॉइन माने जाएंगे।

 

इसके बाद एसपी द्वारा डिस्ट्रीब्यूशन कर उनकी नई तैनाती की जाएगी। बताया गया की मुन्नालाल गौंड़ का साल 2012 में सस्पेंशन हुआ था। जिसके बाद से वे सेवा से पृथक चल रहे थे। हाल ही में हुए डेवलपमेंट के आधार पर उन्हें बहाल किया गया है। बेटी की खेल उपलब्धियां, नई कार की खुशी और पिता की वर्दी में वापसी, क्रांति गौंड़ का परिवार आज संघर्ष से सफलता तक की मिसाल बन गया है।

 

 


By - Sagar tv news
27-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.