शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

 

77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर जिला शहर कांग्रेस कमेटी सागर द्वारा राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक एकता का भव्य प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहर के ऐतिहासिक जय स्तंभ पर ध्वज वंदन के साथ हुई। इसके उपरांत जिला शहर कांग्रेस कार्यालय के पास मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने तिरंगा फहराया और राष्ट्र को नमन किया। ध्वजारोहण के पश्चात महेश जाटव ने उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेसजनों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी केवल एक तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आज़ाद हुआ, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने के साथ भारत एक पूर्ण गणतंत्र बना। डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत और सशक्त संविधान है, जिसकी रक्षा और पालन करना हम सभी का कर्तव्य है।

 

महेश जाटव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन को मज़बूत करने और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष को तेज़ करने के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। इसके पश्चात वरिष्ठ नेता सुरेंद्र चौबे द्वारा प्रदेश कांग्रेस का संदेश वाचन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्षों एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने बड़ा बाजार, काकागंज, मछरयाई, गोपालगंज एवं साबूलाल स्मारक पहुंचकर देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आनंद हैला द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र महासा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे, पार्षदगण, ब्लॉक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।


By - sagar tv news
27-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.