लायसेंसी बं-दूक की दुकान से अचानक आई जोरदार आवाज, 3 लोग पहुंचे अस्पताल

 

बंदूकों की एक लायसेंसी दुकान में अचानक भयानक विस्फोट होने से पूरा इलाका दहल गया। आग की चपेट में आने से तीन लोग बुरी तरह झुलस गए। जो जान बचाते हुए सड़क की ओर भागे। इस घटना का हैरान कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। ब्लास्ट की इस घटना से इलाके के लोग सहम गए। मामला एमपी के रतलाम जिले के चांदनी चौक इलाके का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुँच गयी थी जिसकी मदद से आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक लायसेंसी आर्म्स एक्ट की दुकान की शटर में बेल्डिंग की जा रही थी। तभी अचानक चिंगारी निकलकर पास में गिरी जिससे जोरदार ब्लास्ट हो गया। जिससे तीन लोग इसकी चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। बताया गया की घटना में दुकान मालिक और दो कर्मचारी झुलस गए हैं। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


आसपास के लोगों की माने तो जैसे बारूद में ब्लास्ट हुआ, जोरदार धमाके की आवाज उन्हें सुनाई दी। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

घटना के बाद रतलाम एडिशनल एसपी राकेश खाखा समेत पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। साथ ही मामले की जाँच भी शुरू की गयी है। ब्लास्ट का कारण फिलहाल अज्ञात है। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया था। जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

 


By - sagar tv news
27-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.