एक दिन पहले प्रेमी की शिकायत, समझौता फिर किया होश उड़ा देने वाला काम

 

एक सनकी प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुँच गया, वहां उसने खैफनाक वारदात को अंजाम दिया। युवक ने प्रेमिका के भाई और उसकी माँ पर चाक़ू से हमला कर दिया। इस घटना में जहाँ भाई की जान चली गयी, वहीं माँ गंभीर रूप से घायल हो गयी। यही नहीं घटना के बाद प्रेमी ने खुद पर भी चाक़ू से कई वार कर घायल कर लिया। प्रेम संबंधों में हुए विवाद की घटना एमपी के इंदौर की है। जहां एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट रोड पर एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुँचकर पहले हंगामा किया, इसके बाद उसके भाई और मां पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।

 

 

 


बताया जा रहा है की आरोपी युवक वेदांश सोलंकी अपनी प्रेमिका विधि लखावत के घर पहुँचा था। बातचीत के दौरान उसने अपना आपा खो दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि वेदांश ने विधि के भाई विधान और उसकी मां पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे विधान की इलाज के दौरान अस्पताल में जान चली गई। जबकि उसकी मां गंभीर घायल हालत में अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद आरोपी वेदांश ने खुद पर भी चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। काफी देर तक पुलिस ने आरोपी को चाकू फेंकने और इलाज के लिए चलने के लिए समझाया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी को हिरासत में लिया और उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

 

 

 

 

इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा यह भी हुआ है कि आरोपी वेदांश और विधि पिछले डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे और एक दिन पहले ही विधि के परिजनों ने वेदांश के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था, जहां वेदांश ने लिखित में यह आश्वासन भी दिया था कि वह युवती को आगे परेशान नहीं करेगा। लेकिन महज एक दिन बाद ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपी के स्वस्थ होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। --------


By - sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.