UGC जैसा काला कानून लाकर सरकार लोगों को जातियों में बांटने का काम कर रही !
सरकार UGC जैसा काला कानून लाकर लोगों को जातियों में बांटने का काम कर रही है। इसी तरह का आरोप लगाते हुए करनी सेना का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुतला जलाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया। तस्वीरें इंदौर से सामने आई है। दरअसल देश भर में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग का कड़ा विरोध हो रहा है। यूजीसी के नए उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम 2026 नियम को लेकर बवाल मचा हुआ है। यूजीसी के इस नए नियम के विरोध में इंदौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के प्रशासनिक संकुल नालंदा परिसर में करणी सेना ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की साथ ही यूजीसी का पुतला भी फूंका। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
देखा जाए तो यूजीसी के नए नियमों को लेकर लगातार विरोध तेज हो रहा है। यूजीसी के नए उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता विनियम - 2026 का पूरे देश में स्टूडेंट्स और सवर्ण जाति के लोग विरोध कर रहे हैं। इसी को लेकर करणी सेना ने डीएवीवी के नालंदा परिसर में विरोध किया। यूजीसी के नए नियमों का विरोध दर्ज कराने के लिए बड़ी संख्या में छात्र, सवर्ण समाज के लोग और कार्यकर्ता पहुंचे। करणी सेना ने यहां यूजीसी का पुतला भी फूंका।
वही करणी सेना ने यूजीसी के इन नियमों को काला कानून करार देते हुए वापस लेने की मांग की और आरोप लगाया कि ये नियम सामान्य वर्ग के छात्र छात्राओं के खिलाफ भेदभावपूर्ण हैं। इससे कैंपस में झूठे मामलों और विभाजन को बढ़ावा मिलेगा। करणी सेना ने आगामी 1 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है साथ ही 2 फरवरी को सांसद निवास का घेराव करने की चेतावनी भी दी है।--------