Sagar - प्रसाद खाते ही बीमार पड़ने लगे बच्चे, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती

 

सागर जिले के बीना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद उस समय हड़कंप की स्थिति बन गयी जब बच्चों को प्रसाद का वितरण किया जा रहा था। तभी अचानक से तीन बच्चों की तबियत बिगड़ गयी। उन्हें उल्टियां होने लगी। जिसके बाद आनन् फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें तत्काल भानगढ़ के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। यह पूरा मामला बीना के परसोरा गांव के प्राथमिक स्कूल से सामने आया है।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकारी प्राथमिक स्कूल परसोरा में गणतंत्र दिवस पर कार्यकम आयोजित किया जा रहा था। जिसमें स्कूल में पढ़ने वाले 22 बच्चों के अलावा गांव के बच्चे भी शामिल हुए थे। कार्यकम के समापन के दौरान बूंदी और मुरमुरे के मिक्स प्रसाद का वितरण किया जा रहा था, तभी गांव की नंदिनी अहिरवार जो अपने पिता के साथ गणतंत्र दिवस के कार्यकम में स्कूल आई हुई थी। इसके इलावा राहुल अहिरवार जो कोटा में रहता है और गुप्त नवरात्रि की अष्टमी पर गांव आया हुआ था वह भी कार्यकम में शामिल होने के लिए स्कूल आया था।

 

 

 

 

साथ ही एक अन्य छात्र, इन तीनों की प्रसाद खाने के बाद अचानक तबियत बिगड़ने लगी। तीनों बच्चों को उल्टियां होने लगी। इसके बाद ग्रामीणों और स्कूल के स्टाफ ने अन्य बच्चों को प्रसाद खाने से रोक दिया साथ ही प्रसाद को अलग कराया गया। वहीं बच्चों की तबियत बिगड़ते देख आनन फानन में परिजन और ग्रामीण तत्काल बच्चों को लेकर भानगढ़ पहुंचे। जहां निजी अस्पताल में बच्चों का इलाज कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे साथ ही मामले की जांच भी की गयी।


By - sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.