सागर- दो अलग-अलग जगहों पर सांप निकलने से फैली दहशत
दो अलग-अलग जगहों से दो सांपों के निकलने के बाद लोगों में दहशत फ़ैल गयी। किसी तरह दोनों सांपों को भीड़भाड़ वाले इलाके से अलग किया गया। हालांकि इस दौरान किसी भी तरह कोई कोई अनहोनी नहीं हुई। लेकिन इस तरह की आशंका से इंकार भी नहीं किया जा सकता था। मामला सागर जिले के बीना के नानक वार्ड स्थित झांसी फाटक के पास से सामने आया। जहां अलग-अलग दो जगहों पर आधे घंटे के अंतराल से दो सांप निकले।
जिससे वार्ड के लोग दहशत में आ गए। बताया जा रहा है की नानक वार्ड में अचानक सांप दिखाई देने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। 200 मीटर के दायरे में अलग-अलग दो जगहों पर सांप निकले। नानक वार्ड पार्षद बीडी रजक के मुताबिक झांसी फाटक के पास कुछ लोग खड़े हुए थे कि अचानक से सड़क पर सांप आ गया। जिसे आते देख लोग भाग खड़े हुए। लोगों ने उसे सड़क किनारे खाली जगह पर छोड़ दिया।
इस घटना के आधा घंटे बाद 200 मीटर की दूरी पर निजी स्कूल के पास सड़क पर कुछ लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि तभी अचानक से सड़क पर एक और सांप आ गया। जिससे लोगों में दहशत फ़ैल गयी। कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़कर खाली जगह पर छोड़ दिया गया।