GYM में युवती ने गाना बदलने या आवाज कम करने का कहा तो फिर युवक पहुंच गया अस्पताल

एमपी के शहडोल जिले में फिटनेस के लिए बना जिम उस वक्त अखाड़े में तब्दील हो गया, जब गाना बदलने की मामूली बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर डंबल से जानलेवा हमला कर दिया गया। यह सनसनीखेज घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़ार रोड स्थित होटल लेवल वन के ऊपर संचालित डीपी जिम सेंटर में सामने आई है।

 

 

 

घटना के बाद जिम की सुरक्षा, अनुशासन और युवाओं के बढ़ते आक्रोश पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिम में कसरत कर रहे ऋषि मिश्रा पर जिम में मौजूद कुछ युवकों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने डंबल से वार किया, जिससे ऋषि मिश्रा का सिर फूट गया। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि जिम में कुछ युवक तेज आवाज में गाने चला रहे थे। इसी दौरान वहां कसरत कर रही एक युवती ने गाना बदलने या आवाज कम करने का आग्रह किया। युवकों ने उसकी बात को नजरअंदाज कर दिया। युवती के साथ मौजूद ऋषि मिश्रा ने जब दुबारा शांति बनाए रखने की बात कही, तो आरोपी युवक भड़क गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज जिम में लगे कैमरों में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह एक साथ कई युवक ऋषि मिश्रा पर हमला कर रहे हैं और जिम का माहौल पूरी तरह हिंसक हो गया है।

 

 

 

 

पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस शहडोल ने 12 से अधिक युवकों के खिलाफ मारपीट और गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिम जैसे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि फिटनेस सेंटर हिंसा का अड्डा न बनें।


By - sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.