सागर- सड़क पर पहिया निकलकर अलग हुआ, प-लट गया पानी से भरा टैंकर |SAGAR TV NEWS|

 

सागर जिले के खुरई क्षेत्र में उस समय एक बहुत बड़ी घटना टल गयी जब पानी से भरा हुआ एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे सारा पानी सड़क किनारे बह गया। इस दौरान गनीमत की बात ये है की कोई बड़ी घटना नहीं हुई, न ही किसी तरह की कोई जनहानि हो पाई। घटना खुरई के आवास कॉलोनी से सिविल अस्पताल जाने वाले रोड से सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक पानी से भरा एक टैंकर जो पानी भरकर सिविल अस्पताल के रास्ते से जेल रोड तरफ आ रहा था। तभी आवास कॉलोनी के पास टैंकर का एक्सल टूटने से उसका एक पहिया निकलकर बाहर फिंक गया और टैंकर पलट गया। जिससे उसमें भरा हुआ पानी भी बह गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या राहगीर नहीं निकल रहा था। नहीं तो बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।

 


प्रत्यक्षदर्शी अनुज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आवास कॉलोनी से सिविल अस्पताल जाने वाले रास्ते की चौड़ाई काफी कम है। और कुछ समय पहले ही यह रोड बना था। जिसमें गड्ढे भी हो गए हैं। घटना के समय ट्रैक्टर चालक क्रॉसिंग कर रहा था। तभी उसने ट्रैक्टर को सड़क से नीचे किया इसी दौरान टैंकर का एक्सल टूट गया और वह पलट गया। घटना के बाद टैंकर को अलग किया गया।

 

 


By - Sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.