सागर- चलती ट्रेन से प्लेटफार्म पर कू-द गया युवक, फिर पहुंचना पड़ा अस्पपताल
कहते हैं की लापरवाह अक्सर भारी पड़ती है। कई बार लोग कुछ ऐसा कर जाते हैं की उनकी जान जोखिम में पड़ जाती है कुछ इसी तरह का मामला सागर जिले के खुरई से भी सामने आया। जहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 से थ्रो निकल रही ट्रेन से एक यात्री ने छलांग लगा दी। जी गिरकर घायल हो गया। जिसे घायल हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्री सकते में आ गए। की आखिर युवक ने ऐसा क्यों किया। जबकि एक छोटी सी गलती से उसकी जान भी जा सकती थी।
जानकारी के मुताबिक आनंद कुशवाहा निवासी कोटा राजस्थान जो मदार-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहा था। खुरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 2 से ट्रेन थ्रो निकल रही थी कि तभी अज्ञात कारण के चलते यात्री ट्रेन से कूद गया। जब उसने ट्रेन से छलांग लगाई तो उस समय ट्रेन की गति काफी कम थी। घायल को सिविल अस्पताल भेजा गया। जहां उसे भर्ती किया गया है। घायल यात्री के सिर, हाथ और पैर में चोटें लगी हुई है। वह बोल पाने की स्थिति में नहीं था। हालांकि उसने ट्रेन से छलांग क्यों लगाई इसका कारण फिलहाल अभी अज्ञात है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक साप्ताहिक ट्रेन स्टेशन से निकल रही थी, जिसका स्टॉपेज खुरई में नहीं था। ट्रेन की रफ्तार काफी कम थी तभी एक यात्री अचानक से ट्रेन से कूद गया। यात्री को घायल हालत में अस्पताल भेजा गया।