अचानक एक के बाद 36 स्कूली बच्चे हुए बीमार, 5 को करना पड़ा रैफर

 

सरकारी स्कूल में एक के बाद एक करीब तीन दर्जन बच्चे अचानक से बीमार हो गए। जिसके बाद स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में सभी बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मामला एमपी के उमरिया जिले से सामने आया है। बच्चों के अचानक बीमार होने की वजह फ़ूड पॉइजनिंग बताई जा रही है।


बताया जा रहा है की उमरिया जिले के करकेली विकासखंड अंतर्गत सरकारी माध्यमिक स्कूल जरहा में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6वीं से 10वीं तक के 36 छात्र अचानक बीमार हो गए। जानकारी के मुताबिक कुछ छात्रों को उल्टियां, कुछ को तेज बुखार, जबकि कई बच्चों को फूड पॉइजनिंग जैसी शिकायतें सामने आईं हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम अंबिकेश प्रताप सिंह खुद डॉक्टरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि कुल 36 बच्चे प्रभावित हुए हैं। जिनमें से 5 बच्चों की हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल उमरिया रेफर किया गया है। जबकि 31 बच्चों को घुलघुली उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

 

एसडीएम से मिली जानकारी के मुताबिक एहतियातन स्कूल में वितरित की गई बूंदी मध्यान्ह भोजन और पीने के पानी के सैंपल ले लिए गए हैं। जिन्हे जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बच्चों की तबीयत बिगड़ने की असली वजह क्या है। प्रशासन ने साफ किया कि अगर जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है। तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बच्चों की हालत पर नजर रखी जा रही है।


By - sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.