अचानक बारिश के बाद छाया घना कोहरा, 15 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव
अचानक बारिश के बाद छाया घना कोहरा, 15 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव
अचानक बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि के बाद कहीं किसान चिंतित नज़र आ रहे हैं वहीं कई किसानों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई। आपको नज़र आने वाली ये तस्वीरें एमपी के टीकमगढ़ जिले से सामने आई हैं। जहां मंगलवार की शाम अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। इसके बाद बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। इसका असर बुधवार को सुबह से ही देखने को मिला। और ठंडक के साथ घना कोहरा छाया रहा। टीकमगढ़ में उत्तर से चलने वाली शीत लहर के चलते बीती रात से हुई हल्की बारिश के साथ कोहरा छाया। वहीं बारिश होने से किसानों को राहत मिली।
गौरतलब है की टीकमगढ़ में मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक साबित हुआ। मंगलवार शाम के बाद मौसम में अचानक बदलाव आया। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई और पूरी रात जारी रही। बुधवार सुबह से पूरे क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। इस बारिश से किसानों में खुशी है। क्योंकि गेहूं की फसल के लिए इसे लाभदायक बताया जा रहा है। इसके अलावा भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़कर 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री बढ़कर 13 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 15 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहता है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर बारिश के साथ तेज आंधी आती है। तो फसलों को बड़े पैमाने पर नुकसान हो सकता है। हालांकि, सामान्य बारिश गेहूं जैसी फसलों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। 1 फरवरी के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं।------