ग्वालियर.की शांभवी उड़ा रही थीं अजित पवार का प्लेन, आखिरी मैसेज में क्या लिखा देखिए
ग्वालियर.की शांभवी उड़ा रही थीं अजित पवार का प्लेन, आखिरी मैसेज में क्या लिखा देखिए
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे और जो बुधवार को बारामती में क्रैश हुआ, उसकी सहयोगी पायलट ग्वालियर की शांभवी पाठक थीं। शांभवी का जन्म ग्वालियर में हुआ और उनका बचपन भी यहीं बीता।
जानकारी के मुताबिक, हादसे वाले दिन की सुबह 6:36 बजे शांभवी ने मुंबई से दादी मीरा पाठक को मैसेज किया। यह दिवंगत पायलट अपनी दादी को प्यार से दद्दा कहती थीं। शांभवी ने मैसेज में लिखा- गुड मॉर्निंग दद्दा। इसके बाद शांभवी इस फ्लाइट को ऑपरेट और असिस्ट करने के लिए रवाना हो गईं। सुबह करीब 8 बजे यह चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया।
शांभवी के पेरेंट्स दिल्ली में रहते हैं। पिता एयरफोर्स के रिटायर्ड पायलट हैं। शांभवी के घर में आज भी उनके बचपन की तमाम तस्वीरें मौजूद हैं। उनकी दादी ने बताया- शांभवी को फाइटर प्लेन से खास लगाव था। इसकी बड़ी वजह यह रही कि उनके पिता Indian Air Force को सर्व कर चुके हैं।
कैप्टन शांभवी पायलट-इन-कमांड थीं। प्राइमरी एजुकेशन एयर फोर्स बाल भारती स्कूल से हुई। मुंबई यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिक्स, एविएशन, एयरोस्पेस साइंस और टेक्नोलॉजी से बैचलर किया। इसके बाद न्यूजीलैंड चली गईं। वहां इंटरनेशनल कमर्शियल पायलट एकेडमी में ट्रेनिंग की।