धान परिवहन ठप, बेसहनी कैंप के पास 80 ट्रकों के पहिए थमे, बारिश में भीगा लाखों का अनाज SAGAR TV NEWS

 

एमपी के उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र में धान परिवहन को लेकर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। बेसहनी कैंप के नजदीक धान से लदे करीब 80 ट्रकों के पहिए अचानक थम गए, जिससे लगातार हो रही बारिश में ट्रकों में रखा लाखों रुपये का धान भीग गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ट्रक ड्राइवरों और ट्रांसपोर्टरों में भारी आक्रोश देखने को मिला और मामला सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंच गया।

 

ट्रक चालकों का आरोप है कि चंदिया क्षेत्र का एक युवक, जिसकी पहचान पिंटू यादव के रूप में की जा रही है, ने खड़े ट्रकों से धान की बोरियां चोरी करने का प्रयास किया। जब चालकों ने इसका विरोध किया तो युवक ने न केवल विवाद किया, बल्कि ट्रकों में तोड़फोड़ करते हुए शीशे भी तोड़ दिए। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ड्राइवरों का कहना है कि मामले की सूचना तत्काल आपात सेवा 112 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि 112 की मौजूदगी में भी आरोपी ने मारपीट की, और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस घटना ने ट्रक चालकों के आक्रोश को और भड़का दिया।

 

घटना के बाद सभी ट्रक चालक अपनी शिकायत लेकर चंदिया थाना पहुंचे। ड्राइवरों का आरोप है कि 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इससे नाराज होकर सैकड़ों की संख्या में ट्रक चालक और ट्रांसपोर्टर उमरिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

ड्राइवरों ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक जिले में धान की ट्रांसपोर्टिंग पूरी तरह बंद रहेगी। इसका सीधा असर धान खरीदी केंद्रों और सप्लाई चेन पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। मामले को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ताराम सत्या ने कहा कि शिकायतों की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम ने जिले की धान परिवहन व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 


By - Sagar tv news
28-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.