Sagar- MBBS में एडमिशन के नाम पर 29 लाख की धोखाधड़ी, मकान गिरवी रखकर दिए थे रुपए

 

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र के आयुर्वेदिक डॉक्टर के बेटे का एमबीबीएस में प्रवेश कराने के नाम पर 29 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई। पैसे देने के बाद भी आरोपी ने प्रवेश नहीं कराया। इसी बीच अच्छे नंबर आने पर युवक का मेडिकल कॉलेज में प्रवेश हो गया लेकिन आरोपी ने पैसे वापस नहीं लौटाए। मामले में फरियादी ने थाने में शिकायत की। शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज कर जांच में लिया है।

 

 

 

 

पुलिस के अनुसार, फरियादी माधव गोविंद पिता रामभरोसे गुप्ता निवासी मोहन नगर वार्ड ने थाने में शिकायत की। बताया कि वे आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। मेरा बेटा वर्ष 2022 में मेडिकल कॉलेज में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसी दौरान मेरी दुकान पर रामकुमार उपाध्याय निवासी चमेली चौक दवा लेने के लिए आते थे।

 

 

 

 

जिनको मैंने बताया कि मेरा बेटा मेडिकल में प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। लेकिन उसके कम नंबर आए हैं तो रामकुमार उपाध्याय ने कहा कि मेरे मेडिकल कॉलेजों में अच्छे संबंध हैं और मेरी बड़े-बड़े राजनेताओं से पहचान है। मैंने अब तक कई लड़कों के एडमिशन कराए हैं। मैं तुम्हारे बेटे का भी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में एडमिशन करा दूंगा। जिसके लिए 25 से 30 लाख रुपए लगेंगे।

 

 

 

 

रामकुमार के कहने पर मैंने वर्ष 2022 मई-जून माह से वर्ष 2023 तक 26 लाख रुपए नकद दिए। जिसके लिए मैंने अपना घर तक गिरवी रख दिया था। जिसके बाद रामकुमार ने कहा कि तुम्हारे लड़के का एडमिशन हो गया है। मैंने फिर उसे 2.75 लाख रुपए और दिए। जिसके बाद 2023 में मेरे बेटे के अच्छे नंबर आने पर उसका महावीर मेडिकल कॉलेज भोपाल में एडमिशन हो गया।

 

 

 

 

मैंने रामकुमार के द्वारा एडमिशन न करा पाने के कारण जब उससे अपने 28 लाख 75 हजार रुपए वापस मांगे तो उसने कहा कि तुम्हारे पैसे जमा हैं। वह मिल जाएंगे तो वापस कर दूंगा। लगातार टालता रहा। दो से तीन दिन पहले उसने स्पष्ट रूप से कह दिया कि रुपए नहीं है।


By - sagar tv news
29-Jan-2026

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.