सागर- ढर्रे पर सरकार सिस्टम, सरकारी भवन में निजी कब्ज़ा,बच्चों से लगवाई जा रही झाड़ू !
आखिर लाख कोशिशों के बाद भी ये सरकारी सिस्टम सुधरता क्यों नहीं। जिन हाथों में कलम होनी चाहिए उन हाथों में झाड़ू है। जहां शिक्षा दी जानी चाहिए वहां मासूमों से काम कराया जा रहा है। हद तो ये है की सरकारी भवन में ही निजी रूप से कब्जा कर लिया गया। जी हाँ ये तस्वीरें सागर जिले के रहली इलाके की हैं। जहां गुंजौरा गांव में सरकारी सामुदायिक भवन निजी स्कूल का अड्डा बन गया है। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अधिकारी बिलकुल अनजान बने हुए हैं वहीं दूसरी तरफ पंचायत और शिक्षा विभाग पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। की आखिर ये सब किसकी मिलीभगत से चल रहा है।
रहली ब्लॉक अंतर्गत गुंजौरा गांव में सरकारी संपत्ति का इस्तेमाल निजी फायदे के लिए हो रहा है। जहां मासूम बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।स्कूल में झाड़ू लगाते छात्रा का वीडियो भी सामने आया। और ऐसा नहीं की ये हाल ही की बात हो बल्कि करीब दो सालों से इस कदर की अनियमितताएं जारी हैं। गुंजौरा गांव में सरकारी सामुदायिक भवन में एक निजी स्कूल का संचालन बेखौफ किया जा रहा है। जबकि नियमों के मुताबिक सरकारी भवन का उपयोग निजी लाभ के लिए नहीं हो सकता, लेकिन इस ममले में पंचायत विभाग अनजान बना हुआ है। आलम ये है की छात्राओं से स्कूल की साफ-सफाई करवाई जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया।
इस मामले पर जिम्मेदार अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहे हैं। जनपद सीईओ आर.जी. अहिरवार ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर दिया। ऐसी भी चर्चा है की 2 दिन बाद उनका रिटायरमेंट है संभवतः वह इसलिए इस पचड़े में पड़ना नहीं चाहते। वहीं बीआरसी आर.डी अहिरवार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। वह खुद मौके पर जाकर जांच करेंगे। और नियमनुसार कार्यवाई की जाएगी।--------